रजौन में 2137 अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित

रजौन (बांका):सोमवार को नाम वापसी की निर्धारत समय चार बजे शाम के बाद देर रात्रि चुनाव चिन्ह राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जनरेट करने के बाद आईटी भवन के इर्द-गिर्द 2137 अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने दीवाल पर चिपकवा कर ओपन कर दिया है। चुनाव चिन्ह देर रात जेनरेट होने के साथ ही अभ्यर्थियों की भीड़ देर रात्रि से ही मंगलवार को दिन भर लगी रही। बीडीओ के आदेश पर जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी द्वारा चुनाव चिन्ह लेने आए अभ्यर्थियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों को अभ्यर्थी प्रपत्र एवं मतगणना प्रपत्र फार्म भरकर फोटो के साथ दो प्रति में काउंटरों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को उपलब्ध कराने कहते दिख रहे थे। रजौन में 8 अक्टूबर को 259 मतदान केंद्रों पर 2137 अभ्यर्थियों के भाग का फैसला होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन में पुरुष मतदाताओं की संख्या 74082, महिला मतदाताओं की संख्या 66704 है। चुनाव मैदान में  जिला परिषद सदस्य उत्तरी 5, मध्य 8, दक्षिणी 5 कुल 18, पंचायत समिति सदस्य पद 26 में से 166, मुखिया 18 पद में से 135, सरपंच 18 पद में से 93, वार्ड सदस्य 256 पद में से 1225, पंच 256 पदों में से 78 निर्विरोध शेष 178 पदों में से 518 उम्मीदवार अपने अपने भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को मतदान के दिन जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड का ईवीएम पर तथा सरपंच एवं पंच का बैलट बॉक्स के माध्यम से होनी है। मतगणना पीबीएस कॉलेज बांका में 10 एवं 11 अक्टूबर को निर्धारित है। बीडीओ बताया कि रात नौ बजे के बाद ऑटोमेटिक चुनाव चिन्ह विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जनरेट करते हुए चुनाव चिन्ह अभ्यर्थियों का दीवाल पर चिपकवा दिया गया है। मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य एआरओ बालमुकुंद दास, मुखिया एआरओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, सरपंच एआरओ सह सीडीपीओ सुनीता कुमारी, वार्ड सदस्य एआरओ सह बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पंच एआरओ सह बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, पंचायत निर्वाचन सहायक कौशल किशोर, मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी आदि एक दूसरे को सहयोग करने में लगे हुए दिख रहे थे। चुनाव चिन्ह आवंटित होते हैं प्रखंड मुख्यालय परिसर के कई स्थानों बाहर आकर लोग दुकान से जाकर रेडीमेड चुनाव चिन्ह आदि बिक्री कर रहे थे। सभी स्थानों पर चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखी जा रही थी। यहां तक नकली ईवीएम भी 200 से 400 रुपए में बेधड़क बिक्री कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं रहने की वजह अभ्यर्थियों से अनाप-शनाप रूप में राशि वसूलने का काम करने में लगे हुए दिख रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post