मतदाता पर्ची के वितरण को लेकर बीएलओ की बैठक आज

रजौन (बांका):त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाता को बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण कराया जाना है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ को 29 सितम्बर दिन बुधवार को 11 बजे पूर्वाह्न प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने उपस्थित होने को कहा है। मालूम हो प्रखंड मुख्यालय में ही बैठक के उपरांत सभी बीएलओ क्षेत्र में पड़ने वाले गांव टोले के मतदाताओं का मतदाता पर्ची प्रदान की जाएगी। मालूम हो रजौन प्रखंड में 256 वार्ड के लिए 259 मतदान केंद्र पर 159 बीएलओ को मतदान के 2 दिन पूर्व हर हाल में 74082 पुरुष, 66704 महिला कुल 1 लाख 40 हजार 786  मतदाताओं के बीच डोर टू डोर जाकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दायित्व सौंपा गया है।बीडीओ ने बीएलओ को साफ तौर पर हिदायत करते हुए बता दिया है बुधवार को आयोजित बीएलओ की बैठक में बिना कारण अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति पर आवश्यक कार्रवाई के जाने की भी बात कही है। बीएलओ को 29 सितंबर बुधवार को आयोजित मतदाता पर्ची बैठक में आने के लिए बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा एवं सीडीपीओ सुनीता कुमारी सहित बीआरसी के सीआरसीसी एवं बीआरपी को पत्र प्रेषित करते हुए सूचित कर दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post