रजौन (बांका): मध्य विद्यालय भगवानपुर के वर्ग षष्टम की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा में बाजी मार ली है। भगवानपुर मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया पुष्पांजलि कुमारी काफी मेधावी छात्रा थी। पुष्पांजलि के पिता का नाम लाल मोहन शर्मा एवं माता सिंधु देवी है। मध्य विद्यालय भगवानपुर में 6 वर्ग में पढ़ती थी। सिमुलतला आवासीय प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में बाजी मारने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है। बीईओ ने बताया पुष्पांजलि ने इसके पूर्व कोविड-19 कोरोना काल के प्रथम फेज में ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता में पूरे जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन कर चुकी थी। बीईओ ने बताया सिमुलतला आवासीय प्रवेश प्रतियोगिता के लिए पुष्पांजलि ने फिर से परचम लहरा कर प्रखंड का नाम रोशन किया है।
रिपोर्ट' केआर राव