रजौन (बांका):रजौन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा नवोदय उन्नयन के लिए प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों के 22 बच्चों की विधिवत तैयारी करवाते हुए प्रतियोगिता में बैठने के लिए योग्य बनाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन नवोदय उन्नयन में 22 बच्चों में से 7 बच्चों ने प्रतियोगिता परीक्षा में बाजी मारकर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है।बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया नवोदय उन्नयन प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में धायहरना की सुप्रिया कुमारी एवं मोनिका रानी, मध्य विद्यालय बरौनी का सौरभ भारती, मध्य विद्यालय बामदेव के सुशांत कुमार, प्रोन्नत मध्य विद्यालय परघड़ी की गायत्री रानी, मध्य विद्यालय भगवानपुर की पुष्पांजलि कुमारी एवं भूसिया गांव के कृष्णा कुमार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित किए गए हैं। बीईओ ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजौन नवोदय उन्नयन के तहत प्रखंड के बच्चों की प्रखंड स्तरीय परीक्षा राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में ली गई थी। प्रखंड स्तरीय नवोदय रजौन उन्नयन के आयोजित परीक्षा में 22 बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परीक्षा में सम्मिलित कराया गया था। 22 बच्चों में से 7 बच्चों ने बाजी मारकर परचम लहराया है। बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बीआरपी संजय कुमार झा, सभी सीआरसीसी एवं प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों ने चयनित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।
रिपोर्ट:, केआर राव