दो वारंटी के साथ-साथ देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

रजौन (बांका): पंचायत आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने मंगलवार को नवादा महागामा सड़क मार्ग स्थित जगदीशपुर-सन्हौला मार्ग के महागामा मोड़ के समीप से देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति धायहरना-महागामा पंचायत के हरना बुजुर्ग गांव के मु. अब्दुल रफीक उर्फ बबलू के रूप में पहचान की गई है। वहीं, रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने भी दयालपुर गांव के दो वारंटी उत्तम यादव एवं रविंदर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post