बांका:कटोरिया प्रखंड के तेलंगवा गांव में पति से विवाद कर पत्नी नीलम देवी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत देवघर के सदर अस्पताल इलाज के दौरान में मंगलवार को हो गई।पति पूरण यादव के शराब पीने से मृतक पत्नी हमेशा दुखी रहती थी और घर में वाद विवाद होते रहता था।इसी आक्रोश में सोमवार रात्रि को मृतिका नीलम देवी ने जहरीला पदार्थ को चीनी में घोलकर पी गई।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।आनन-फानन में परिजनों ने कटोरिया में भर्ती कराया।गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने देवघर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया था।जहां देर रात्रि को युवती नीलम देवी की मौत इलाज के दौरान हो गई।मौत से घर में कोहराम मच गया ।मायके वाले ने दामाद पर लगे आरोप को समझौता के तहत समाप्त कर लिया है।
अब मृतक नीलम देवी के एक पुत्र और पुत्री ननिहाल में रहेगी।बच्चे की परवरिश के लिए ससुराल की संपत्ति देने की बात सामने आई है।समझौता होने के बाद मृतक का दाह संस्कार कर मंगलवार शाम को कर दिया गया।"