बांका:जैसे जैसे पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। वैसे ही शराब कारोबारी चुनाव में लोगो को शराब देकर वोट पाने के नये नये तरीके से शराब लाने में लगे हुए है।मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष के आदेशानुसार जब एस आई उपेंद्र यादव अपनी टीम के साथ देवघर कटोरिया पक्की सड़क पर गस्ती कर रहे थे।उसी समय एक जुगाड़ गाड़ी जिसपर ट्रेक्टर के तीन पुराने टायर थे।देवघर की ओर से कटोरिया की ओर जा रहा था। उसे दर्दमारा काली मंदिर के पास रोक कर उसकी जांच करने पर तीनों टायर के अंदर से 593 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।जिसपर सवार दो कारोबारी को भी पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली।बाद में उस जुगाड़ गाड़ी को थाना लाकर उसपर से टायर को उतारने पर उसमे इम्पेरियर ब्लू 350 एमएल का 48 बोतल,औऱ 375 एमएल का 23 बोतल,रॉयल स्टैग 250 एमएल का 12 बोतल,750 एमएल का 18 बोतल,लैला कम्पनी का शराब 500 बोतल कूल 593 बोतल शराब बरामद किया गया। उस जुगाड़ गाड़ी पर सवार प्रवीण पासवान मेदनीचक लखीसराय निवासी औऱ विनय कुमार कासिमबाजार मुंगेर निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।साथ ही पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह कारोबार कब से कर रहा है। और इसमे कौन कौन शामिल है।पूछताछ में उसने इस शराब को देवघर मुंगेर ले जाने की बात स्वीकार किया है।

