रजौन (बांका): सोमवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारत थी। नाम वापसी की निर्धारित समय 4 जे तक में 33 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी ली। नाम वापसी लेने के बाद पंचायत समिति सदस्य में 3 वापसी के बाद 166 रह गई है। मुखिया 145 में से 10 ने वापसी लेने के बाद 135, सरपंच 98 में से 5 वापसी लेने के बाद 93, वार्ड सदस्य 1246 में से 14 वापसी, 6 अस्वकृत, एक निर्विरोध के बाद 1225 पंच 519 में 1 वापसी के बाद 518 सहित कुल 2137 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने बताया नाम वापसी के बाद शेष बचे विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जनरेट शाम पांच बजे के बाद कर दिया गया । चुनाव चिन्ह के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को आईटी भवन के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हुए देर शाम तक देखे जा रहे थे। बीडीओ बताया कि रात नौ बजे के बाद ऑटोमेटिक चुनाव चिन्ह विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों का राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जनरेट हो जाने के उपरांत देर शाम तक चुनाव चिन्ह अभ्यर्थियों का दीवाल पर चिपकवा दिया गया। नाम वापसी से लेकर चुनाव चिन्ह जनरेट करने के क्रम में पंचायत समिति सदस्य एआरओ बालमुकुंद दास, मुखिया एआरओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, सरपंच एआरओ सह सीडीपीओ सुनीता कुमारी,वार्ड सदस्य एआरओ सह बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पंच एआरओ सह बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, पंचायत निर्वाचन सहायक कौशल किशोर,मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार,डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी आदि एक दूसरे को सहयोग करने में लगे हुए थे।
रिपोर्ट:केआर राव