रजौन (बांका): सोमवार को देर संध्या विद्युत सहायक अभियंता एवं अमरपुर एईई एसटीएस सहायक अभियंता वरुण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दस्ता द्वारा छापामारी अभियान चलाकर किफायतपुर, रजौन बजाज एवं नरीपा गांव के 9 व्यक्तियों पर विद्युत चोरी के आरोप में दो लाख 43 हजार 404 रुपये जुर्माना के साथ थाने में मामला दर्ज कराई गई है। विद्युत कनीय अभियंता राजस्व गुंजा कुमारी ने बताया छापेमारी दल में शामिल सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, अमरपुर एसटीएस सहायक अभियंता वरुण कुमार, विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन,कनीय अभियंता राजस्व, मानव बल उदय कांत पंझा, महेश देव मिश्र, राजीव कुमार, पिंटू पासवान एवं साकेत राज मुख्य रूप से शामिल थे। बिजली चोरी टोकन लगाकर करने के आरोप में किफायत पुर गांव के राकेश पासवान के विरुद्ध बिजली चोरी करते हुए 19 हजार 188, मुकेश पासवान 10 हजार 689, दिलीप पासवान 21 हजार 638, सहदेव पासवान 27 हजार464, गणेशी पासवान 38 हजार 804, रजौन बाजार रामजीवन साह 59 हजार 707 एवं नरीपा गांव के प्रफुल्ल प्रसाद सिंह 30 हजार 408, नागेंद्र प्रसाद पंजियारा 26 हजार 673 तथा हेमराज सिंह के विरुद्ध 12 हजार 833 रुपये का जुर्माना के साथ थाने में मामला दर्ज कराई गई है।कनीय अभियंता राजस्व गुंजा कुमारी ने बताया तीन गांव के 9 व्यक्तियों पर बिजली चोरी के आरोप में दो लाख 43 हजार 404 रुपये राजस्व क्षति से संबंधित थाने में मामला दर्ज कनीय अभियंता राजीव रंजन ने कराई है। इस कार्रवाई से तीनों गांव के विद्युत उपभोक्ताओं में खलबली एवं हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट: केआर राव