बांका (चांदन): बांका जिले के चांदनप्रखंड में लगातार विद्युत चोरी के मामले में हो रही छापामारी से लोगों में हड़कंप मच गया है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार टीम का गठन कर कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद के नेतृत्व में कुसुमजोरी पंचायत में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न गांवों से 15 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा जुर्माने के साथ दर्ज किया गया। कनीय अभियंता ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में बिजली चोरी पर लगाम लगाना विभाग की पहली जिम्मेवारी है। इसलिए लोगों को चाहिए कि हर हाल में बिजली का कनेक्शन लें। जिससे उन्हें नियमित बिजली मिल सके ।छापामारी दल की टीम सबसे पहले कुसुमजोरी पंचायत के कुसुमजोरी गांव पहुंच गई जहां चंद्रदेव साह पर 17,995, बसंती देवी 10,562 पवन साह 12,124 सत्यनारायण साह 14,227 नकुल साह 8,497 रामकिशन साह 6,113 और गोविंद साह 10,178 का जुर्माना लगाया गया। जबकि उसी पंचायत के गुहजोरा गांव से अशोक दास पर 12,442 हरि शंकर दास 14,922 शशि कला देवी 10, 793 वीरेंद्र दास 10,178 वासुदेव दास 14,371 नारायण दास 10,178 और डिलो दास 6,113 चिंता देवी 10,676 का जुर्माना लगाया गया।