मधुमक्खी काटने से पति के बाद पत्नी की भी मौत

 बांका (चांदन):सोमवार को बिरनिया पंचायत के सुपाहा गांव के एक बुजुर्ग भरत पंडित की मौत मधुमक्खी काटने से होने के बाद मृतक की पत्नी जमनी देवी की भी मौत इलाज के दौरान देवघर में हो गयी। पति पत्नी की मौत से पूरा गांव सदमे में आ गया है। जबकि उसी की पुत्रबधू भी गंभीर हालत में इलाजरत है।ज्ञात हो कि सोमवार को सुपाहा गांव में उस वक्त मधुमक्खी ने भरत पंडित के परिवार के लोगो पर हमला कर दिया जब सभी अपने घर के बगल के मकई के खेत से मकई तोड़ रहे थे।अचानक हुए इस हमले से कोई भी सदस्य नही बच सका। और सभी घायल होकर खेतो में ही गिर गए।कुछ लोगो के चिल्लाने पर अगल बगल के लोग भी कुछ देर मधुमक्खी के डर से खेत मे नही जा सके कुछ देर बाद मधुमक्खी के भागने के बाद लोगो ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां विलम्ब से इलाज शुरू होने के पूर्व ही भरत पंडित की मौत हो गयी।और जमनी देवी को गंभीर हालत में देवघर रेफर कर दिया गया था।जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।


पति पत्नी की एक दिन के अंतर पर मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।जबकि उसी परिवार के चार अन्य लोगो का इलाज अभी भी चल रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post