बांका जिले की नई (आई एस) एसडीएम प्रीति ने  चुनाव तैयारी का लिया जायजा ,हुआ भव्य स्वागत

 बांका (चांदन):पंचायत चुनाव की तैयारी औऱ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने बांका में योगदान के बाद पहली बार चांदन कार्यालय पहुंचने पर एसडीएम प्रीति का भव्य स्वागत किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचते ही सबसे पहले सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीडीओ राकेश कुमार सीडीपीओ वंदना दास औऱ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने गुलदस्ता देकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रीति ने बीडीओ के वेश्म में सभी पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा करते हुए कई तरह के दिशानिर्देश भी दिया। साथ ही साथ अभी तक कि तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। बैठक के बाद मुख्यालय के कई मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया। जिसमे उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, सहित कई मतदान केंद्रों पर स्वंय जाकर वहां मतदान की सुविधा को देखी।और जितनी जल्दी हो सके सारी तैयारी को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पंचायती राज पदाधिकारी हरिमोहन कुमार कल्याण पदाधिकारी भोला दास सहित प्रखंड,अंचल,औऱ थाना के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।एसडीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव तैयारी का जायजा लेने के साथ कुछ मतदान केंद्रों को देखकर तैयारी ठीक लगी।औऱ चुनाव तक सभी तैयारी जल्दी ही पूरा करने को कहा गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post