बांका (चांदन):17 सितंबर को होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बना कर लोगो के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया गया। जिससे इस अभियान मे शामिल सभी सरकारी कर्मी,शिक्षक शिक्षिका सहित अन्य को इस महा अभियान को सफ़ल बनाने के लिए लगातार जागरूकता फैलाने की बात बताई गई ।जिससे प्रखंड के सभी वैसे घरो तक इसकी आवाज पहुंच सके जिस घर मे एक भी व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन का रह रहा हो। इस मानव श्रृंखला में उपस्थित सभी सरकारी कर्मी, विकास मित्र, आशा, शिक्षिका, को घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। साथ ही साथ निर्धारित तिथि 17 सितंबर को केंद्रों पर लोगों को लाकर वैक्सीनेशन कराने का भी अनुरोध किया गया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, कल्याण पदाधिकारी भोला दास, पंचायती राज पदाधिकारी हरिमोहन, सहित प्रखंड ,अंचल, बाल विकास के आंगनबाड़ी सेविका, और सहायिका के साथ साथ जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने भी भाग लिया। औऱ सभी ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी का भी प्रण लिया।
