रजौन(बांका): पंचायत चुनाव तीसरे चरण का रजौन प्रखंड में डीएम सुहर्ष भगत द्वारा प्रपत्र पांच प्रारूप प्रकाशन की अनुमति के साथ ही बुधवार को एनआर कटवाने के लिए एनआर काउंटरों पर शाम तक भीड़ उमड़ती रही। मालूम हो रजौन प्रखंड में 18 पंचायत में 18 मुखिया,18 सरपंच, 26 पंचायत समिति,3 जिला परिषद सदस्य,256 वार्ड,256 पंच के पद पर 8 अक्टूबर को चुनाव होनी है। जिला परिषद सदस्य पद का एनआर एवं नाम निर्देशन का कार्य जिला मुख्यालय में हो रहा। जबकि शेष पदों का एनआर एवं नामनिर्देशन नामांकन का काम 22 सितंबर तक निर्धारित की गई है। पंडितों द्वारा पंचक का प्रवेश 18 सितंबर की अहले सुबह 4.51 मिनट में प्रवेश होकर 22 सितंबर दिन रात रहने की वजह से प्रखंड के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने पंचक प्रवेश के डर से 17 सितंबर तक में ही शुभ मुहूर्त मानकर एनआर से लेकर नामनिर्देशन तक कर लेना उचित समझ रहे हैं। इस कारण प्रथम दिन बुधवार को अभ्यर्थियों के जन सैलाब काउंटरों पर उम्र पड़ी थी।सबसे अधिक भीड़ वार्ड सदस्य के काउंटरों पर ठसम ठस रही। यहां तक महिला अभ्यर्थियों को उस भीड़ में काफी परेशान होते हुए देखे गए। यहां तक कई महिलाएं भीड़ में इस उमस भरी गर्मी में परेशान दिख रही थी। अप्रत्याशित भीड़ के कारण इस कोरोना काल मैं जबरदस्त शारीरिक दूरियां का धज्जियां उड़ते हुए देखे गए। अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीओ मु.मोइनुद्दीन,बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान,अवर निरीक्षक गणेश सिंह,नागेंद्र कुमार,राजीव रंजन,प्रशिक्षु दरोगा सुमन कुमारी ठाकुर काफी संख्या में पुरुष एवं महिला सशस्त्र बल एवं लाठी बल के सहयोग से लगातार कैंपिंग कर रहे थे।बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया भीड़ को देखते हुए वार्ड सदस्य के काउंटर की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई थी। जबकि पंच के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य,मुखिया एवं सरपंच के लिए एक -एक काउंटर बनाए गए। सभी काउंटरों पर तीन -तीन शिक्षक तैनात किए गए थे।एनआर काउंटर के अंदर प्रतिनियुक्त शिक्षक कर्मियों के कठिनाइयों को देखते हुए प्रखंड प्रधान सहायक अनिल कुमार सिंह,मु.हसनैन फारुकी लगातार कैंप कर रहे थे।अप्रत्याशित भीड़ रहने की वजह से सैकड़ों प्रत्याशियों को उदास मन से बिना एनआर कटवाए वापस घर जाते हुए देखे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआर काउंटर पर पहले दिन मुखिया 119, सरपंच 81, पंचायत समिति सदस्य 123, वार्ड 534 एवं पंच का करीब 230 सहित 1087 एनआर काटे गए हैं।
रिपोर्ट: केआर राव