बांका: जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के घोड़बहियार गांव में बुधवार रात सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत इलाज दौरान हो गई।घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।जानकारी के अनुसार मृतक शिवजी तुरी (35) और पुत्र बंटी कुमार (10) बुधवार शाम को घर मे खटिया पर सोया हुआ था।तभी एक जहरीला सांप खाट पर चढ़ गया।पहले बंटी को आंख पास सांप ने डंस लिया।इसके बाद मृतक पिता शिवजी तुरी के पैर में सांप लिपट गया।कोई चीज लिपटने के अहसास होते ही पैर को झाड़ने लगा।तभी सांप ने उसे भी डंस लिया।इसकी जानकारी स्वजनों को दिया।मृतक पुत्र की हालत बिगड़ता देख स्वजनों को घटना के बारे में बताया।स्वजन मृतक बंटी को झाड़फूंक के लिए तिलकपुर गांव ले गया।जहां उसकी हालत और बिगड़ गई।इसके बाद सीएससी ले जाया गया।जहां मृत घोषित कर दिया गया।घटना के दो घंटे बाद मृतक शिवजी तुरी भी मूर्छित होने लगा।जिसे अस्पताल ले जाया गया।वहां से सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया।बांका से भी बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।जहां उसकी मौत हो गई।मृतक मजदूरी कर जीवन यापन करता था। औऱ पूरा परिवार का पालन पोषण का सहारा था।दोनों पिता पुत्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।
