चांदन के युवक की देवघर मे मौत,परिवार में कोहराम

 बांका: चांदन प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया पंचायत के बांक गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत देवघर में सड़क दुर्घटना में हो जाने के बाद  पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। और परिजनों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा है ।जानकारी के अनुसार बांक निवासी ग्रामीण चिकित्सक सुमन कुमार राय का इकलौता पुत्र प्रभाष कुमार राय देवघर नगर निगम में कार्यरत था ।बीते रात्रि 10 बजे ऑफिस का काम पूरा कर वह अपनी मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराकर लायी बाइक के ट्रायल के लिए निकला था। इसी दौरान कुंडा थाना के आगे बुलेट शोरूम के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित हाइवा से उसकी टक्कर हो गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभाष की मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी और उसे सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया ।परिजनों के वहां पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया ।सुमन के इकलौते पुत्र प्रभाष का शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। और उसकी मां और बहन की चित्कार से पूरा गांव दहल उठा 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post