बांका:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन के लिए महा मेगा शिविर की तैयारी पूरी कर लिया गया है।इसके सफलता के लिए चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों वाले प्रखंड के दस पंचायतों में कुल 32 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा औऱ बीडीओ राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाअभियान के लिए जिलास्तर पर ऑन लाइन बैठक कर सभी को अलग अलग निर्देश देकर इसे सफल बनाने को कहा गया है। सभी केंद्रों पर मेडिकल पदाधिकारी, एएनएम,डाटा आपरेटर, पर्यवेक्षक, सेक्टर पदाधिकारी, औऱ जोनल पदाधिकारी की भी तैनाती की गई है। इस अभियान की सफलता के लिए चांदन में चांदन पीएचसी,दक्षिणी बारने में भैरोगंज,असुठा में करमा टांड़,जीरोपहरी,धनुवसार में बरगुनिया,बरफेडा तेतरिया में डुमरिया,डिम्बाखार,हठियापाथर, धावाकोल, अमतुआ, बोड़ा सुईया में कौआदह,सुभानकोल,सुईया, पश्चिमी कटसकरा में लीलावरण,चतराहन, आकाकुरा, दुर्गापुर, पेसराहा,फुलहरा,बगरो,फतोरिया,पू