पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम दिन ही 260 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

 रजौन (बांका): गुरुवार से रजौन  प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नाम निर्देशन का कार्य प्रारंभ हो गया है। नामनिर्देशन के लिए मुखिया दो काउंटर  पर 35,सरपंच दो काउंटर पर 19, पंचायत समिति सदस्य दो काउंटर पर 25, वार्ड 6 काउंटर पर 72 पुरुष 69 महिला कुल 141,पंच तीन काउंटर पर 40 नामनिर्देशन का प्रपत्र प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिन बांका जिला मुख्यालय में रजौन उत्तरी जिला परिषद सदस्य के रूप में तिलकपुर पंचायत के सैदपुर- सिंगर पुर निवासी मुकेश उर्फ विनोद सिंह की धर्मपत्नी गुड़िया देवी, मुखिया पद से मझगांय -डरपा निवर्तमान मुखिया मृत्युंजय कुमार,धौनी -बामदेव पंचायत से पूनम देवी, ओरहारा पंचायत प्रवीण कुमार सिंह,चिलकाबर -असौता पंचायत से सबसे कम उम्र की सुश्री ललिता कुमारी,धाय हरना - महागामा पंचायत से युवा प्रत्याशी रविशंकर, राजावर पंचायत से सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आशा रानी यादव ,नवादा -खरौनी पंचायत पंचायत समिति से कुमार छोटू सिंह उर्फ बिट्टू जी, सकहारा दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार सिंह आदि ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए सबसे अधिक भीड़ वार्ड सदस्य के 6 काउंटरों पर देखी गई।पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन गुरुवार को एनआर काउंटरों पर दोपहर के बाद भीड़ नदारद देखी गई। शांतिपूर्ण वातावरण में एनआर काउंटर एवं नामनिर्देशन काउंटरों पर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित, सीओ मु.मोइनुद्दीन,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां स्वयं गश्त,पेट्रोलिंग एवं कैंप करते हुए दिखे जा रहे थे।वहीँ नाम निर्देशन वार्ड सदस्य के काउंटर पर बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,पंच काउंटर पर बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,मुखिया काउंटर पर बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, सरपंच काउंटर सीडीपीओ सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य काउंटर पर सीआई बालमुकुंद दास सहायक निर्वाची पदाधिकारी का दायित्व का निर्वाह कुशलता पूर्वक सूझबूझ के साथ करते दिख रहे थे। विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते दरोगा गणेश कुमार सिंह,शिव शंकर यादव,प्रशिक्षु दरोगा सुमन कुमारी ठाकुर सहित बांका से काफी संख्या में पहुंचे सीआईएटी के जवान, पुरुष एवं महिला पुलिस शास्त्र एवं लाठी बल, सीआईडी विजिलेंस ब्रांच के अधिकारी कैंप कर रहे थे। 18 सितंबर की सुबह से पंचक की मार की वजह से नामनिर्देशन काउंटरों पर शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा रहने के बाद अप्रत्याशित भीड़ रहने की संभावना है।दूसरे दिन एनआर काउंटर पर 734 एनआर काटे गए हैं।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post