बांका (चांदन):विधानसभा में जिप सदस्या निशा शालिनी पर राजनीति के तहत झूठा मुकदमा दर्ज होने की बात बेलहर विधायक मनोज यादव उठाये जाने के बाद इसकी जांच सीआईडी द्वारा कराने के आदेश के आलोक में पटना सीआईडी टीम के वरीय अधिकारी गरिमा मलिक के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच सीआईडी टीम द्वारा गुरुवार को देर शाम तक किया गया। इस जांच के क्रम में भैरोगंज मथुरामोड के साथ गैस गोदाम,कार्यलय,सहित कुछ उपभोक्ताओं के साथ भी बातचीत कर किया गया। जांच के बाद टीम के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट जल्दी ही विधानसभा पटल पर देने की बात कही। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार,ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार एमओ राहुल कुमार भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 24 मई को जिलाधिकारी के पास गैस एजेंसी की शिकायत के बाद मापतोल निरीक्षक चंद्रभूषण कुमार औऱ एमओ राहुल कुमार द्वारा गैस एजेंसी की जांच की गई थी।और मूल्य तालिका,स्टॉक पंजी, दूसरे जिले के लाभुक सहित कई अन्य तरह की अनियमितता का आरोप लगाकर निशा शालिनी को आरोपी बनाते हुए चांदन थाना कांड संख्या 74/21 धारा 420,286,467,471,एंव 7 ईसी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के दर्ज होने के बाद आरोपी जिप सदस्या ने स्थानीय सांसद के इशारे पर केश करवाने का आरोप लगाया था।जबकि बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा विधानसभा में भी फर्जी मुक़दमे की बात बताकर फिर से जांच की मांग किया था। सीआईडी की जांच पूरा होने के बाद जिप सदस्य निशा शालिनी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से किया गया है।मुझे उम्मीद है इस जांच में मुझे पूरी तरह निर्दोष बताकर इसमे शामिल लोगों की पोल भी खुलेगी।
