कर्मा पर्व पर नदी स्नान करने गयी पांच बच्चे डूबे तीन की मिली लाश,दो जीवित मिले

 बांका : बिहार के बांका जिले में करमा पर्व पर बड़ी त्रासदी हुई है। भाई और बहन के संबंधों पर केंद्रित पवित्र लोक पर्व करमा धरमा को लेकर स्नान करने गए 5 बच्चे नदी में डूब गए। इनमें से दो बच्चों को किसी तरह निकाल लिया गया। लेकिन कई घण्टे तक गोताखोरों के प्रयास के बाद तीन की लाश बरामद की गई।दिल दहला देने वाला यह हादसा बांका जिला अंतर्गत धोरैया थाना क्षेत्र के खड़ौदा जोठा पंचायत अंतर्गत पोठिया गांव के समीप गहिरा नदी में हुआ है। गहिरा नदी के सुंदरकुंड घाट पर शुक्रवार को दोपहर बाद करमा पर्व को लेकर बड़ी संख्या में बच्चे बच्चियां स्नान के लिए पहुंचे थे। सभी बच्चे स्नान पर ही रहे थे कि इसी दौरान 5 बच्चे जिस में एक लड़का एवं चार लड़कियां शामिल थी, नदी के एक गहरे कुंड में डूब गए। इसके साथ ही घाट पर कोहराम मच गया। घटना की खबर सुन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और डूबे हुए बच्चों को निकालने का प्रयास करने लगे।

काफी मशक्कत के बाद उनमें से दो बच्चों को पानी से जीवित निकाल लिया गया। निकाले गए दोनों बच्चे सगे भाई बहन बताए गए हैं। नदी में डूबी अन्य तीन बच्चियों  का पता लगाने में गोताखोर को काफी मशक्कत करनी के बाद उसकी लाश बरामद हो सकी। उनमें आजाद साह की 12 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी, कुंदन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी एवं हेमेंद्र प्रसाद सिंह की 11 वर्षीय पुत्री ईनु कुमारी शामिल हैं। इनमें कोमल कुमारी सातवीं कक्षा की जबकि ईनु कुमारी पांचवी कक्षा की छात्रा थी। अनुष्का कुमारी नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा बताई गई है। नदी से डूबे हुए जिन दो बच्चों 10 वर्षीय अमर कुमार एवं 8 वर्षीय अशिष्टिका कुमारी को जीवित निकाला गया है वे शंभू मालाकार के बच्चे बताए गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। लोक पर्व करमा के उत्साह को इस हादसे ने ठंडा कर दिया है। ज्ञात हो कि गत वर्ष भी करमा पर्व के अवसर पर स्नान के लिए गई कई बच्चियों की शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया था।घटना की खबर के बाद सीओ हंसराज तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वाली राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post