खनन पदाधिकारी ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान में 9 हाईवा और एक बालू लदी ट्रैक्टर को किया जब्त

रजौन (बांका):सोमवार को जिला खान निरीक्षक अवधेश कुमार और संजय प्रसाद ने रजौन पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन बाजार एवं चांदन नदी के पूर्वी तटबंध स्थित मझौनी बालू घाट से एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर और 9 हाईवा को जब्त कर करीब 5 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया। जब्त बालू की कीमत बाजार में करीब दो लाख आंकी जा रही रही है। इस छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सरकार के निर्देश के आलोक में सितंबर तक के लिए बालू पूर्णरूपेण बंदी के बावजूद बालू उठाव की गुप्त सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ने रजौन पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर भारी संख्या में बालू लदे हाईवा को जब्त किया। इस छापेमारी अभियान में जिला खनन अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे। जिला खनन अधिकारी संजय प्रसाद व अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर मझौनी आम बगीचा के समीप छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से डंप किया हुआ 8 बालू लोडेड हाईवा को जब्त किया गया। वहीं, रजौन बाजार से भी छापेमारी के क्रम में एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर और हाईवा को जब्त किया गया है। सभी को थाना परिसर में लगा दिया गया है। साथ ही कहा खनन अधिनियम को लेकर लगातार बालू घाटों पर छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसमें शामिल बालू माफिया कारोबारियों, हाईवा चालक एवं मालिकों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराई जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post