रजौन (बांका): बिहार शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा द्वारा 37 दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच निःशुल्क सहाय उपकरण का सोमवार को शिविर लगाकर बीआरसी परिसर में वितरण किया गया। इस मौके पर एमडीएम सह प्रभारी एसएसए डीपीओ रविंद्र कुमार प्रकाश द्वारा वितरण किया गया। इस मौके पर डीपीओ श्री प्रकाश ने बताया कि दिव्यांग बच्चों में सामान बच्चों की अपेक्षा ग्रहण करने की अपार संभावनाएं प्रबल है। सिर्फ उसे समावेशी शिक्षा से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने बताया वैसे 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का जुड़ाव तथा विद्यालयों से ठहराव हो इसके लिए समावेशी शिक्षा के तहत निःशुल्क सहाय उपकरण दिया जा रहा है। सोमवार को शिविर लगाकर रजौन धौनी बीआरसी परिसर में 15 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, 8 बच्चों को व्हील चेयर एवं 28 श्रवण बाधित बच्चों के बीच श्रवण यंत्र निशुल्क तौर पर प्रदान किया गया। इस मौके पर बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, समावेशी शिक्षा समन्वयक मुकेश कुमार, कार्यक्रम सहायक विनय कुमार, संसाधन शिक्षक विनय प्रसाद, लेखा सहायक मु. कमरेज आलम,ए मडीएम आरपी सतीश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रखंड संसाधन शिक्षक विनय प्रसाद ने बताया निःशुल्क सहाय उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर लगाकर नवंबर 2020 में ही किया गया था।
रिपोर्ट' :केआर राव