कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर बीडीओ की बैठक

रजौन (बांका):रजौन में कोरोना वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर सोमवार को बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में माइक्रो प्लानिंग की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में की गई। बैठक में सीओ मु.मोइनुद्दीन,सीएचसी प्रभारी डॉ.ब्रजेश कुमार, डॉ.अमित कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, सीडीपीओ सुनीता कुमारी,जीडी का बीपीएम संजीव कुमार, जीविका क्षेत्रीय समन्वयक रंजीत कुमार,आशा पर्यवेक्षिका उषा एवं अंजू, स्वास्थ्य बीपीएम शिवपूजन सहाय,अचिकित्सा सहायक राजेश हेंब्रम,केयर इंडिया के विक्रम कुमार,प्रखंड आरटीपीएस डाटा ऑपरेटर नीतीश कुमार,प्रखंड सहायक मु.फारुकी आदि बैठक में उपस्थित थे। माइक्रो प्लानिंग बैठक में बीडीओ ने बताया रजौन को निर्धारित लक्ष्य कोरोना टीका के लिए एक लाख 41 हजार 859 दिया गया है। जिसमें अब तक प्रथम डोज के रूप में 71 हजार 192 को ही दिया गया है। जबकि कोरोना टीका का दूसरा डोज मात्र 8182 को ही दिया जा सका है। जिसका प्रतिशत मात्र में 9 से 10 प्रतिशत ही है। इस स्थिति में बीडीओ ने अपने कड़े तेवर को दिखाते हुए प्रतिदिन माइक्रो प्लानिंग के तहत एक- एक लोगों को दूसरे डोज लेने के प्रति डोर-टू-डोर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित कराते हुए वैक्सीनेशन अभियान की लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहा गया है।बीडीओ ने 17 सितंबर को कम से कम 10 हजार लोगों को अधिक से अधिक चिन्हित स्थान तय करते हुए कोरोना का दूसरा डोज लगवाने का आदेश दिया गया है। इस अभियान में आंगनवाड़ी सेविका,आशा कार्यकर्ता,जीविका दीदी,आशा फैसिलिटेटर,महिला पर्यवेक्षिका, विकास मित्र आदि को माइक्रो प्लानिंग में रखते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रचार प्रसार कराते हुए वैक्सीनेशन को पूरा कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए 18 पंचायत में चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक दिन तीन-तीन स्थानों पर रूट चार्ट माइक्रो प्लानिंग के तहत इस मिशन को पूरा कराने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी एवं हेल्थ मैनेजर को प्रत्येक दिन किस-किस चिन्हित स्थानों पर कोवैक्सीन एवं कोविशिल्ड पड़ेगा इसकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। बीडीओ में स्पष्ट तौर पर सभी विभाग के अधिकारियों को बता दिया गया है कि इसका प्रत्येक दिन शाम को स्वयं रिव्यू करेंगे। कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने की स्थिति में    कार्रवाई करने की भी चेतावनी दे दी है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post