मातृत्व दिवस 300 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच

रजौन (बांका) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन और एडिशनल स्वास्थ्य केंद्र नवादा में सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत आयोजित शिविर में 300 प्रसूताओ के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 220  और एडिशनल स्वास्थ्य केंद्र नवादा बाजार में 80 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश कुमार ने कहां की जनजाति महिलाओं को नियमित रूप से अस्पताल में जांच करवानी चाहिए ताकि माता और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें और समय पर उपचार दिया जा सके। उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में डॉक्टर ने 300 गर्भवती महिलाओं के लिए खून की जांच रक्तचाप, शुगर इत्यादि जांचे करवा कर आवश्यक अशुद्धियों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि इस दौरान महिला के शुगर, बीपी, वजन आदि की जांच की गई। इस दौरान रजौन व नवादा स्वास्थ्य केंद्र पर 300 प्रसूता महिलाओं जांच किया गया।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post