बांका जिले के चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत के सुपाहा गांव में मधुमक्खी के हमले से एक की मौत पांच घायल

 बांका: चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत सुपाहा गांव में मधुमक्खी के काटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।जिसमे इलाज की कुव्यवस्था के कारण एक बुजुर्ग की मौत अस्पताल में ही हो गयी। जबकि एक महिला की स्थिति काफी गंभीर देख कर उसे देवघर रेफर कर दिया गया है।सभी जख्मी के अस्पताल आने पर वहां कोई चिकित्सक एंव व्यवस्था नही होने पर लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक मनोज यादव को दिया गया। जिसके द्वारा सिविल सर्जन से विधायक के बात करने के बाद अस्पताल में व्यवस्था में तेजी आई। तबतक एक बुजुर्ग भरत पंडित 65 बर्ष ने दम तोड़ दिया। बाद में एक महिला जमनी देवी की स्थिति बिगड़ते देख उसे देवघर रेफर कर दिया गया। जबकि ललिता देवी,अजय पंडित,दामोदर पंडित,मालती देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि सुपाहा गांव के एक ही परिवार के सभी सदस्य अपने घर से थोड़ी दूरी पर मकई के खेत मे मकई तोड़ने गया था। अचानक उस पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से किसी को भागने का मौका तक नही मिला और लोग चिल्लाने लगे। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बचा कर वहां से बाहर निकाला औऱ सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया।



जहां बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम जमा हो गया।औऱ व्यवस्था नही देख हंगामा पर उतर आए।लेकिन विधायक औऱ स्थानीय नेताओं के पहल पर मामला शांत रहा।इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post