बांका: चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के पटना गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति करीब आठ माह से घर से बाहर मजदूरी करने दूसरे शहर चले जाने के कारण वह अपनी चार पुत्री के साथ अपने घर मे अकेली रहती है। रविवार रात को 9,30 बजे जब उसकी दो बड़ी बेटी कर्मा गीत गाने दूसरे के घरों में गयी थी। औऱ वह अपनी दो छोटी बेटी के साथ अपने घर मे सोई हुई थी।उसी समय उसी के ग्रामीण रंजीत यादव उर्फ साहब यादव घर मे लगा बांस का टटिया उखाड़ कर जबरन घर मे प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।उसके छोटे बच्चे के हल्ला करने पर उसकी बड़ी बेटी औऱ उसके भैसुर ठाकुर तांती के आ जाने के कारण वह बेटी के साथ मारपीट कर यह धमकी देते हुए भाग गया कि थाना जाओगी तो कभी भी जान मारकर फेक देगे।घटना के बाद पीड़ित महिला रात भर गांव के लोगो को अपना दुखड़ा सुनाती रही। औऱ रात में डर से थाना नही आई। सोमवार सुबह थाना आकर अपना आवेदन दिया।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने कहां की जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।