तीन दिन पूर्व गायब युवती का शव बरामद

 बांका: बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से बीते तीन दिनों से गायब एक युवती का शव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित कुएं से रविवार को बरामद किया गया। शव की पहचान पिपरा गांव निवासी कपिल देव राय की 18 वर्षीय पुत्री शालू कुमारी के नाम से हुई है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से पीड़ित थी। वह पिछले तीन दिन से घर से निकल कर कहीं चल गई थी।स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी स्वजनों को नहीं मिल पाया था ।इसी बीच रविवार को उक्त लड़की का शव गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार गांव की ही एक  महिला ने कुएं मे एक शव को तैरते हुए देखा और शोर मचाया । हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए ।इस दौरान भारी संख्या में उक्त कुएं पर ग्रामीण व खबर सुनकर मृतक के पिता कपिलदेव भी पहुंचे और देखा कि उक्त शव उसकी पुत्री की है। इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की उधर गांव वालों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया ।शव को देखने वालों का तांता लगा रहा ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post