रजौन में पंचायत चुनाव संवीक्षा का कार्य तीसरे दिन हो गया है संपन्न

रजौन,(बांका): पंचायत आम निर्वाचन-2021 को लेकर रजौन प्रखंड में संवीक्षा का कार्य तीसरे दिन शनिवार को पूर्ण करा लिया गया है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों का संवीक्षा का कार्य पूर्ण करते हुए बताया कि संवीक्षा के क्रम में अंतिम दिन पंचायत समिति सदस्य में से धौनी बामदेव पंचायत की कविता देवी को स्कूटनी के क्रम में रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार परघड़ी-लकड़ा पंचायत वार्ड नंबर 1 से वार्ड सदस्य की अभ्यर्थी बबीता देवी, रजौन पंचायत वार्ड संख्या 12 एवं ओरहारा पंचायत वार्ड संख्या 12 से मुन्नी देवी सहित तीन अभ्यर्थियों को स्कूटनी ने रद्द किया गया है। इस प्रकार शनिवार को तीसरे दिन स्कूटनी का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। बीडीओ ने बताया कि स्कूटनी का कार्य पूर्ण करा लेने के बाद पंचायत समिति सदस्य के रूप में,158 एवं वार्ड सदस्यों की संख्या 1243 रह गई है। बीडीओ ने बताया मुखिया, सरपंच एवं पंच में सभी अभ्यर्थियों का प्रपत्र सही पाया गया है। मुखिया का 145, सरपंच का 98 एवं पंच का 519 प्रपत्र सहित पाए गए हैं। संवीक्षा कार्य में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, प्रतिनियुक्त वरीय शिक्षक सह बीआरपी संजय कुमार झा, अजय कुमार, संतोष कुमार, शंभू कुमार सिंह, संजय रजक, चंदन कुमार, शिवनारायण शर्मा आदि स्कूटी कार्य में सहयोग कर रहे थे। बीडीओ ने बताया नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 27 सितंबर को कर दिया जाएगा। सभी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अंकित करा दिया गया है।
रिपोर्ट:केआर रॉव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post