बांका (कटोरिया):बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के भोरसार भेलवा पंचायत के मुखिया सुभद्रा देवी के पति सुरेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव पर बम से हमला हुआ लेकिन बम के नहीं फटने से वह बाल-बाल बच गए घटना अभी रात के 9:00 बजे की है। घटना के संबंध में मुखिया पति सुरेंद्र यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि मैं तुरी टोला से लोगों से मिलकर अपना घर पिपराडीह जा रहा था घर के निकट करीब 50 गज की दूरी पर पीछे से दो व्यक्ति ने बम से हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गए ना कि बम नहीं फटने से उनकी जान बाल-बाल बच गई बम हमले की घटना सुनकर सैकड़ों लोग मुखिया पति के घर पर जमा हो गए और लोगों को खोजबीन करने लगा लेकिन रात के अंधेरे होने के कारण कुछ भी नहीं पता चल सका है। बता दें कि अभी पंचायत चुनाव का समय चल रहा है इस वजह से भी उन पर हमला को देखा जा रहा है जिस बम से हमला किया है उसे बरामद भी कर लिया गया है घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को दूरभाष पर मुखिया पति ने दे दी है समाचार लिखे जाने तक मुखिया की जान खतरे से बाहर है।हाल ही में जिले के अमरपुर प्रखंड के भरको पंचायत के मुखिया प्रवीण झा की भी हत्या बोलेरो से कुचल कर कर दिया गया है। जिसमे पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नही कर सही है।
कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एंव एसडीपीओ प्रेमचंद सिह ने बताया की जख्मी मुखिया पति पप्पू यादव का इलाज चल रहा है मामला दर्ज कर अपराधी की खोज की जा रही है।
