रजौन(बांका): प्रखंड अंतर्गत नवादा थाना अंतर्गत कोतवाली गांव में रविवार देर शाम को राजेंद्र प्रसाद सिंह के घर में लगे समरसेबल के से निकली बिजली की तार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर मे राजेंद्र प्रसाद सिंह समरसेबल से पानी स्टार्ट करने के लिए गया था। इसी बीच अचानक बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मूर्छित होकर गिर गया।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उक्त घटना से गांव में मातम पसर गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नवादा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए देर शाम बांका भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव