रजौन, बांका : रविवार की अहले सुबह प्रखंड अंतर्गत राजावर निवासी ट्रक चालक बिजल मंडल की कटिहार स्थित कुर्सेला के समीप सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने से घर में कोहराम मचा है। जबकि ट्रक के उपचालक राजावर निवासी छोटे लाल मंडल इस क्रम में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका उपचार भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजावर निवासी बिजल मंडल और छोटे लाल मंडल ट्रक चलाने का काम करता है। जिसको लेकर रविवार को दोनों ट्रक को लेकर कटिहार के कुर्सेला की ओर जा रहे थे इसी क्रम में अहले सुबह सामने से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक बिजल मंडल की मौके पर ही मौत ट्रक के अंदर फस कर हो गई। घटना की जानकारी परिजन को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगे। वहीं ट्रक पर सवार चालक छोटे मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे मायागंज में भर्ती कराया गया है। जिसका स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव राजावर बस्ती पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।इस घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव