रजौन, बांका: लगातार 8 साल से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के फरारी वारंटी भवानीपुर -कठौन पंचायत अंतर्गत सुपखा गांव के धनंजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया धनंजय यादव पुलिस को चकमा देकर 8 साल से लगातार फरार चल रहा था। उनके विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था।
रिपोर्ट: केआर राव