300 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन(बांका) : रविवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के आठ चिन्हित जगहो पर वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 300 लोगों को टीका लगाया गया।टीका लगाने के बाद लाभुकों को 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में वैक्सीनेशन केंद्र पर रखा जा रहा था। इसके पूर्व लगातार आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी द्वारा गांव पहुंचकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दूसरा डोज लेने वालों की संख्या में लगातार कमी आने से वैक्सीनेशन की गति धीमी हो गई है।जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। रविवार को सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोविड शील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि प्रखंड के चिन्हत जगहों पर शिविर लगाकर 300 लोगों को टीका लगाया गया।

रिपोर्ट':केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post