पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ

रजौन(बांका) : पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड में 26 सितंबर से हो गया। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। रविवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में डॉक्टर ब्रजेश कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन द्वारा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पांच दिवसीय पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की गयी।प्रखंड क्षेत्रों में 38 हजार बच्चों को पोलियो का खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें पहले दिन 8 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।इस पोलियो उन्मूलन अभियान में प्रखंड के सभी आशा कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया है।रविवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य कर रहे थे। प्रभारी डॉक्टर ने कहा कि इस अभियान में लगाया जाए सभी कर्मियों एवं अफसरों को कहा है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को हर हाल में दवा पिलाएं एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। घर घर जाकर प्रत्येक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान को पूर्ण सफल बनाने को कहा है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post