रजौन(बांका): पंचायत चुनाव के नियमित रविवार को आईटी भवन के सभागार परिसर में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में इबीएम कमिश्निंग को लेकर बैठक हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य एआरओ बालमुकुंद दास, मुखिया एआरओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, सरपंच एआरओ सह सीडीपीओ सुनीता कुमारी, वार्ड सदस्य एआरओ सह बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, पंच एआरओ सह बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, पंचायत निर्वाचन सहायक कौशल किशोर, श्रीकांत कुमार, डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी आदि उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ एवं जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने एबीएम कमिश्निंग के माइक्रो प्लानिंग पर आधारित प्रशिक्षण दिया। बीडीओ ने बताया तीसरे चरण के 8 अक्टूबर को रजौन प्रखंड के 256 केवल 3 सहायक बूथों पर वोटिंग होनी है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड का चुनाव ईवीएम पर एवं सरपंच तथा पंच का चुनाव बैलट बॉक्स के द्वारा किया जाएगा। 259 मतदान केंद्रों पर पुरुष 74 हजार 82, महिला 66 हजार 704 कुल एक लाख 40 हजार 786 मतदाता प्रत्याशियों का भाग का फैसला करेगा। स्कूटनी के बाद पंचायत समिति सदस्य पुरुष 79, महिला 80 कुल 169, मुखिया में से महिला 81, पुरुष 64 कुल 145, सरपंच 82 महिला, 56 पुरुष कुल 98, वार्ड सदस्य महिला 633, पुरुष 613 , कुल 1246, पंच महिला 302, पुरुष 217 कुल 519 सहित 2177 अभ्यर्थी स्कूटनी के बाद सही पाए गए हैं। रजौन प्रखंड में 256 पंच में से 77 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। धौनी - बामदेव पंचायत के वार्ड नंबर 10 सीट पर एक भी व्यक्तियों द्वारा नामांकन नहीं कराने की वजह से पद रिक्त रह गया है। रजौन पंचायत के वार्ड नंबर 10 पर एक ही व्यक्ति द्वारा नामांकन कराने की स्थिति निर्विरोध घोषित किया गया है। स्कूटनी के क्रम में वार्ड सदस्य 6 एवं पंचायत समिति सदस्य में एक अभ्यर्थियों के नामांकन को अस्वीकृत करते हुए रद्द किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के 259 बूथ के लिए 1 बूथ वाले भवन की संख्या 161, 2 बूथ बाले 41, 3 बूथ वाले 4, केवल 4 बूथ वाले 1 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके से पंचायत चुनाव कराने के लिए आदर्श बूथ उच्च विद्यालय धौनी, मिक्स बूथ 66, पर्दानशी बूथ 15, भेद के रूप में 36 बूथ को चिन्हित किया गया है।बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया सोमवार को नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे के बाद चुनाव चिन्ह राज्य निर्वाचन पोर्टल पर जनरेट कर दिया जाएगा छोड़।
रिपोर्ट:केआर राव