बैठक के बाद पदाधिकारियो ने नक्सल बूथ का निरीक्षण

 बांका: चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव के तैयारियों का जायजा देने के लिए एक बैठक सोमवार को हुई जिसमें बूथ बार तैयारियों का जायजा लिया। इसमे बूथ पर आने जाने के रास्ते सहित वहां मतदानकर्मी के ठहरने, बिजली, पानी,शौचालय सहित अन्य प्रकार की सुविधा की जानकारी लिया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि चुनाव के पूर्व सारी तैयारी हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा । इसके लिए वे खुद हर बूथ पर जाकर जायजा ले रहे हैं। जिससे वहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाए। और मतदान के दिन मतदान कर्मी सहित किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जो भी व्यवस्था करनी होगी हम लोग मिलकर कर रहे हैं । बैठक में बीड़ी राकेश कुमार के अलावे सीओ प्रशांत शांडिल्य, कल्याण पदाधिकारी भोला दास, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार,सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक समाप्ति के बाद बीडीओ,सीओ एंव कल्याण पदाधिकारी सहित बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिह,आनन्दपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिस बल के साथ  प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले सभी   नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इसके चांदवारी, असुठा,पूर्वी कटसकरा पंचायत के हर बूथ पर चुनाव के समय की स्थिति औऱ गतिविधियों के बारे में स्थानीय मतदाताओं से बात चीत कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने को प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय विकास मित्र,रोजगार सेवक,आशा,सेविका,सहायिका को भी प्रत्येक मतदाताओं को चुनाव के तरीके बताने औऱ प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post