बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 6 की एक सूरदास महिला को उसके पिता द्वारा पति के साथ घर से बाहर निकाल दिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ प्रशांत शांडिल्य ने थानाध्यक्ष को तुरंत कार्यवाई का निर्देश दिया।मामला वार्ड 6 के मंडल टोले की है जहां की निवासी मुंशी मंडल की बेटी सरस्वती दोनों आंख की अंधी है।उसके परिवार वालो ने उसकी शादी जमीन औऱ घर देने की बात पर एक युवक से कर दिया।कुछ दिन अपने घर मे रखने के बाद उसे भगा दिया।फिर वह भाड़े के मकान में रह कर न्याय के लिए सरपंच कार्यालय गयी। जहां उसके पिता मुंशी मंडल ने लिखित रूप में उसे एक घर देने का वादा किया लेकिन वह आज तक उसे नहीं मिल सका इतना ही नहीं वह जिस मकान में भाड़े पर रहती थी उसे भी उसके पिता ने जबरन खाली करवा दिया। वह लगातार अपने पति के साथ कई दिनों तक थाना और कार्यालय घूमती रही, लेकिन सोमवार को जब मिडिया के माध्यम से सीओ प्रशांत चांडिल की नजर उस पर पड़ी तो फिर खुद कार्यालय से चलकर प्रखंड परिसर आए और उसका आवेदन लेकर उस पर थानाध्यक्ष को समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सीओ के आदेश के बाद पुलिस भेज कर उसके पिता को बुलाया गया है।औऱ जल्दी ही उसे घर दिला दिया जाएगा।
दोनों आंखों से अंधी को सीओ ने दिया न्याय का भरोसा
byआमोद कुमार दुबे
-
0
