तमिलनाडु के मदुरई से चोरी के गहने औऱ नकद लेकर भागे नोकर को बांका के जयपुर से किया गिरफ्तार

 बांका:मदुरई के घरेलू नौकर के द्वारा लाखों रुपए नगद सहित जेवरात लेकर फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदुरई पुलिस बांका जिले के जयपुर थाना पहुंची। जहां  देर रात स्थानीय पुलिस की मदद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वर्गीय मैनेजर पंडित के पुत्र बबलू पंडित के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मदुरई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, धरवा गांव निवासी मुख्य आरोपी गौरी शंकर यादव तमिलनाडु के मदुरई में घरेलू नौकर के तौर पर काम कर रहा था। इस नौकर को धरवा गांव के एक व्यक्ति ने बबलू पंडित की जमानत पर मदुरई के बिट्टू सेठ के यहां काम पर रखवाया था। बबलू पंडित उस सेठ के घर पर पहले भी काम कर चुका था। 20 सितंबर को गौरी शंकर यादव ने अपने मदुरई के मालिक के घर से लाखों रुपए नगद एवं सोने का हीरा जड़ित जेवर लेकर छुपा लिया और बबलू पंडित को सारा चोरी किया हुआ सामान देकर फरार कर दिया। घटना के बाद गौरी शंकर यादव भी मालिक के घर से फरार हो गया। घर वाले को जब चोरी की घटना का पता चला तो मदुरई थाना में घटना की लिखित सूचना दी गई। मदुरई पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की। सब इंस्पेक्टर आर सुरेंद्रन, सब इंस्पेक्टर आर कुटई, मारीचंडी, हेड कांस्टेबल एन करुपऐ की टीम जयपुर थाना पहुंचकर  बीते रात घर से बबलू पंडित को धर दबोचा। बबलू पंडित के घर से चोरी का सोने का हीरा जड़ित चैन, सोना का दो पीस बिस्किट, कान का आधा दर्जन सोने की बाली, आधा दर्जन सोने की अंगूठी बरामद की गई। वहीं जयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मदुरई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां कोर्ट के द्वारा ट्रांजिट आदेश पर आरोपी को मदुरई पुलिस साथ ले गयी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post