बिरनी के डंक से एक गाय व बकरी की मौत, दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

रजौन (बांका):प्रखंड अंतर्गत आसमानीचक गांव में जहरीले बिरनी के डंक की मार से गाय और बकरी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग इसी मार्ग से जा रहे को बिरनी ने हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद दोनो जख्मी को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आसमानीचक सड़क किनारे एक गाय और बकरी को चड़ने के क्रम में जहरीले बिरनी ने डंक मार दिया जिससे कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। इसी क्रम में आसमानीचक गांव निवासी मनोज सिंह और विक्की सिंह गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान उनको भी जहरीले बिरनी ने डंक मार दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया।बताया जा रहा है आसमानीचक गांव में बिरनी के आतंक से ग्रामीण लोग भयभीत है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post