अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, एक जख्मी एवं पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे

रजौन(बांका): रजौन थाना अंतर्गत भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर खिड्डी हाट-राजावर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रातःकालीन गस्ती में निकले एक होमगार्ड के जवान की मौत घटनास्थल पर हो गई एवं एक होमगार्ड जवान भी जख्मी हो गए हैं साथ ही पुलिस की सरकारी वाहन के भी पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के साथ रजौन थाने में पदस्थापित 3 होमगार्ड के जवान पुलिस वाहन से प्रातः कालीन गस्ती में निकले हुए थे। इसी क्रम में भागलपुर दुमका सड़क मार्ग पर राजावर मोड़-खिड्डी हाट के समीप पुलिस वाहन को सड़क किनारे खड़ी करके टहल रहे थे। इसी क्रम में भागलपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित ट्रक को हाथ देकर रोकने का इशारा किया लेकिन सड़क के किनारे खड़े होमगार्ड जवान संजू यादव (52 वर्ष) को कुचलते हुए पुलिस की सरकारी वाहन के परखच्चे उड़ाते हुए हुए रजौन की ओर चलते बना। मृतक होमगार्ड का जवान बौंसी थाना अंतर्गत बभनगामा गांव का रहने वाला है। जख्मी सहदेव चंद्र यादव का प्राथमिक उपचार रजौन सीएचसी में चल रहा है। जख्मी सहदेव चंद्र यादव शाहकुंड थाना अंतर्गत गंगटी गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मृतक एवं जख्मी के परिजनों को मिलते ही सभी रजौन थाना पहुंचकर दहाड़ मारकर रोते बिलखते नजर आ रहे थे। मृतक अपने साथ पत्नी पारो देवी, 2 पुत्र निरंजन एवं सिकंदर तथा एक पुत्री चंदा देवी सहित भरा पड़ा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक होमगार्ड के जवान का शव एवं क्षतिग्रस्त सरकारी पुलिस वाहन को थाना लाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर सरकारी पुलिस वाहन के साथ सुबह की गश्ती में निकले हुए थे। गश्ती के क्रम में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के साथ चालक के रूप में चौकीदार दिलीप पासवान, मृतक होमगार्ड के जवान संजू यादव, जख्मी होमगार्ड जवान सहदेव चंद्र यादव और श्याम साह साथ थे। राजावर मोड़ के समीप सड़क किनारे सरकारी वाहन खड़ी कर संजू यादव खड़े थे। जबकि जख्मी सहदेव चंद्र यादव, जमादार संतोष कुमार ठाकुर, होमगार्ड जवान श्याम साह सहित चौकीदार दिलीप पासवान सरकारी वाहन के अंदर एवं बाहर इर्द-गिर्द खड़े थे। सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के बयान पर रजौन थाने में अज्ञात ट्रक चालक एवं मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराई गई है, साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दी गई।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post