रजौन (बांका): कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए समाज की सेवा भाव एवं सुरक्षा के दृष्टि से डीएन सिंह कॉलेज भूसिया, रजौन के पूर्वी कैम्पस में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने समाज के लोगों में कोरोना महामारी से बचाव संबंधित जागरूकता लाने एवं समाज के बच्चों को स्वस्थ रखने से संबंधित तरह-तरह के उपायों एवं योगासन आदि के बारे में जागरूक करना था। पहले सत्र में परिचय सत्र के दौरान संघ के विभाग कार्यवाह विजय कुमार मिश्र द्वारा सभी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन मिला। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन के चिकित्सा प्रभारी डॉ.अमित कुमार का कोरोना महामारी से सम्बंधित विभिन्न तरह की जानकारियां मिली साथ ही पीपीई किट,ऑक्सीजन, सिलिंडर आदि के उपयोग करने के तरीके को बताया गया। तीसरे सत्र में संघ के जिला मार्ग प्रमुख सह योगगुरु सेवक राजकुमार स्वाभिमानी एवं योगगुरु सह कवि संदीप कपूर ने कोरोना महामारी के समय में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के वृद्धि एवं आक्सीजन लेवल सुचारू रखने के लिए तरह-तरह के योगासन,घरेलू उपचार एवं नुस्खे सिखाए गए। चौथे एवं अंतिम सत्र में संघ के सह जिला कार्यवाह ऋषि कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं संघ के प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यरूप से जिला सेवा प्रमुख अमरेंद्र कुमार, रजौन खण्ड प्रमुख रंजीत कुमार साह, खण्ड सद्भाव प्रमुख दिलीप मंडल, मां गायत्री संयुक्त विद्यार्थी शाखा के मुख्य शिक्षक गौरव कुमार, डॉ.अमरेंद्र कुमार सिंह,राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका दिवानी भारती, प्रीतम कुमार राव, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार, अरुण कुमार चौधरी, सुशील कुमार, राजीव पासवान, जितेंद्र ठाकुर, मनोज मिश्र सहित कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
रिपोर्ट: केआर राव