रजौन,(बांका): पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 26 से 30 सितंबर तक होने जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को रजौन सीएचसी के प्रशिक्षण हॉल में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में पोलियो पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया पल्स पोलियो अभियान 26 से 30 सितंबर तक है।अभियान की सफलता को लेकर 88 पोलियो बूथ, 30 पर्यवेक्षक, 7 ट्रांजिट टीम के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य 38 हजार शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक दिया जाएगा। प्रशिक्षण के क्रम में बीएचएम राजेश रंजन,डब्ल्यूएचओ मॉनिटर धर्म प्रकाश चतुर्वेदी, यूनिसेफ के विक्रम कुमार, अचिकित्सा सहायक राजेश हेंब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपॉर्ट: जेआर राव