पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर और बीईओ ने बूथों का लिया जायजा

रजौन(बांका): शांतिपूर्ण निष्पक्ष तरीके से तीसरे चरण में होने जा रहे रजौन प्रखंड के पंचायत आम चुनाव को लेकर गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया है। बूथों का निरीक्षण के क्रम बीडीओ राजकुमार पंडित, बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार साथ साथ चल रहे थे। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि गुरुवार सिंहनान, मझगांय-डरपा पंचायत के रूपसा, दामोदरपुर सहित कई बूथों पर पहुंच कर बिजली पानी, रैंप, टेबल कुर्सी,चारदीवारी भवन अन्य मूलभूत सुविधाओं की अद्यतन जानकारी ली। जिन बूथों पर निरीक्षण के क्रम में कमी पाए जाने की स्थिति में विद्यालय प्रधानों से लेकर पंचायत सचिव एवं सीडीपीओ को सभी कमियों को दूर करने के लिए कहा है। बीडीओ ने बताया कि ऑन द स्पॉट पर पहुंच कर सभी बूथों का निरीक्षण किया जाएगा।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post