नवादा सहायक थाना ने दो अलग-अलग स्थानों से 53 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रजौन,(बांका) :गुरुवार को सहायक थाना वादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगह से तीन सौ एमएल का लैला देसी शराब 53 बोतल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा बाजार की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमहारा गांव निवासी अर्जुन कुमार दास के घर से छापेमारी कर 14 बोतल देसी शराब झारखंड निर्मित बरामद हुआ लेकिन तस्कर फरार था। फरार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है।इसके बाद थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में झारखंड के हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुद डूमररीया निवासी श्रीमान कुमार के मोटरसाइकिल से तीन सौ एमएल का 39 बोतल झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post