जमीन माफिया से खेल मैदान को बचाने की मांग

 बांका: बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर कुछ जमीन दलाल की नजर पड़ने औऱ उसको बेचने की तैयारी के खिलाफ समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण कापरी ने करीब 5000 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री सहित सांसद,विधायक,जिला के सभी वरीय अधिकारी और स्थानीय स्तर के अधिकारियों को भेज कर इस खेल मैदान को बचाने की गुहार लगाया है। ग्रामीणों के इस आवेदन में साफ तौर पर यह लिखा गया है कि उच्च विद्यालय की स्थापना 1956 में महात्मा गांधी के नाम पर किया गया है। उसी वक्त से इस विद्यालय को एक विशाल खेल मैदान भी मिला है। जहां आज तक स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्थानीय खिलाड़ी भी हर तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कराते आये हैं। लेकिन विगत कुछ दिनों से इस मैदान पर जमीन दलाल की नजर लग गई है और वह फर्जी कागजात बनाकर इसे इसे बेचने की फिराक में है। इस संबंध में पहले भी कई बार पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल सहित जिले के कई मंत्री औऱ पदाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है जिनके द्वारा इस मैदान को बचाने का आश्वासन भी दिया गया था ।फिर भी कुछ लोग इसे बेचने की ताक में हैं ।वहीं स्थानीय पदाधिकारी भी आम जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि खेल मैदान को बचाने के लिए उन्हें जो भी करना होगा, न्याय हित में निश्चित रूप से काम करेंगे ताकि इस स्कूल का यह खेल मैदान आम जनता के लिए बच सकें। किसी भी फर्जी कागज पर इसकी बिक्री नहीं हो सकेगी। इस मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने की मांग भी कई बर्षों से की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post