मोतिहारी। आज अपर मुख्य सचिव ,आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बाढ़,कोविड महामारी आपदा से संबंधित अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ में आंशिक रूप से प्रभावित लोगों का अंचल स्तर पर सत्यापन कर 15 सितंबर तक बाढ़ पीड़ितों का भुगतान सुनिश्चित करें ।
बाढ़ से मृत एवं कोविड- 19 से मृत व्यक्ति के नजदीकी आश्रितों का भुगतान 15 सितंबर तक सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि डुप्लीकेसी को खत्म करें एवं फर्जीवाड़ा से बचें । जो सही है उसका भुगतान करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा लगभग दो हजार डाक्टर्स की प्रतिनियुक्ति जिला ,अनुमंडल, पीएचसी स्तर पर शीघ्र ही की जाएगी ।
दिनांक 31 अगस्त 2021 को राज्य भर में कोविड-19 टीकाकरण मेगा कैंप अभियान के सफलता को लेकर सभी जिलाधिकारियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत तक 5 करोड़ 25 लाख लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ।
उन्होंने कहा कि दशहरा के पहले सघन अभियान चलाकर वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्य में प्रगति लाएं ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी , अपर समाहर्ता आपदा ,वरीय प्रभारी आपदा शाखा ,अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।
