रजौन (बांका), शनिवार को रजौन थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए आवेदनों को पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सीआई बालमुकुंद दास ने संयुक्त रुप से निष्पादन किया। जनता दरबार में दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया जबकि दो नए फरियादियों का जमीनी विवाद का आवेदन मिला, जिसकी बारीकी से जांच की गई। उसके बाद जमीनी विवाद में बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई। नए आए दो मामले को जांच का आदेश देते हुए अगले शनिवार को जनता दरबार में फिर से बुलाया गया है। इस दौरान पुराने मामले को लेकर थाना परिसर में काफी फरियादियों की भीड़ लगी रही।
रिपोर्ट: केआर राव