रजौन (बांका): रजौन बाजार स्थित शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से छठी क्लास का छात्र गौतम कुमार (12 वर्ष) का दो सितंबर से लापता हो गया था। गुमशुदा छात्र गौतम कुमार मूल रूप से चांदन थाना क्षेत्र के करवामारम गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार तीन सितंबर को छात्र की गुमशुदगी की खबर सुनकर पिता पंकज कुमार ने रजौन थाना पहुंचकर अपने बेटे के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान साइबर सेनानी ग्रुप में विस्तृत जानकारी देने के बाद प्रिंट एवं पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। प्रकाशित खबर मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर अखबार में प्रकाशित होते ही शनिवार की सुबह लापता बच्चे गौतम कुमार अपने घर मां-पिता के पास पहुंच गया। घरवाले द्वारा बरामदगी से संबंधित जानकारी शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल एवं थाना को दे दी गई है। बच्चे वापस घर आने की पुष्टि विद्यालय के शिक्षक मनोरंजन एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने की है। लापता बच्चे के वापस होने की स्थिति में घरवाले एवं परिजन काफी खुश हैं। वही शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल एवं थाना की भी बेचैनी दूर हो गई है।
शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से लापता छात्र घर पहुँचा
byकुमुद रंजन राव
-
0