सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी, मायागंज भागलपुर किया गया रेफर

रजौन(बांका ): शनिवार को रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित जगदीशपुर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप अनियंत्रित ओवरलोडेड ट्रक ने सामने से आ रही स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कार्पियो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रजौन थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों जख्मियों को आनन-फानन में जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में सभी को भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के पिपराडीह निवासी रितेश कुमार चौधरी व पत्नी प्रीति कुमारी एवं सास संजू देवी स्कॉर्पियो से भागलपुर मार्केटिंग के लिए जा रहे थे, इसी क्रम में जगदीशपुर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप भागलपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सामने से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो के आगे के भाग का परखच्चा उड़ने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार स्कार्पियो चालक सहित रितेश कुमार चौधरी व प्रीति कुमारी एवं संजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसका उपचार मायागंज में चल रहा है। बताया जा रहा है सभी गंभीर रूप से जख्मी है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post