रजौन, बांका: रजौन पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक सह राज्य उप सचिव सुमन कुमार ने शनिवार को रजौन आईटी भवन पहुंचकर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंहा, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह एवं अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, मनरेगा पीओ अमित कुमार, जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी आदि के साथ पंचायत चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रखंड के करीब 15 बूथों पर पहुंचकर बिजली पानी, रैंप, भवन, शौचालय, फर्नीचर, संपर्क पथ, चारदीवारी आदि का अद्यतन जानकारी ली है। इस मौके पर पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक का लाइजनिंग पदाधिकारी सह वरीय शिक्षक रामविलास सिंह साथ चल रहे थे। शनिवार को अवर निरीक्षक आफताब आलम ने सशस्त्र बलों के साथ संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया है।
रिपोर्ट: केआर राव